बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष शुरू कराया सफाई अभियान
गंगामुंडा तालाब में शुरू हुआ सफाई अभियान
जगदलपुर। आगामी छठ महापर्व के मद्देनज़र महापौर के संजय पाण्डेय के नेतृत्व में नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के गंगामुंडा तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार से गंगामुंडा तालाब परिसर में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान तालाब के किनारे स्थित शिव मंदिर एवं आसपास के पूरे क्षेत्र की सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की पहल की गई है।

सफाई दल ने तालाब के चारों ओर सीढ़ियों, घाट क्षेत्र, जलकुंभी हटाने के साथ-साथ परिसर में स्थित शिव मंदिर और आसपास के पूरे क्षेत्र की सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक रूप देने का कार्य प्रारंभ किया। गंगामुंडा तालाब में वीड हार्वेस्ट…









