Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२५ वीं महाआरती में पंडित भीष्मा चतुर्वेदी...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२५ वीं महाआरती में पंडित भीष्मा चतुर्वेदी हुए शामिल

4
0

-महाआरती का सनातन धर्म पुनर्स्थापन की दिशा में महती भूमिका… अधिवक्ता चितरंजय

सक्ती –

नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२५ वीं महाआरती में पंडित भीष्मा चतुर्वेदी चोरभट्ठी ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।

इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।

आज कथा वाचक पंडित भीष्मा चतुर्वेदी ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में शामिल होना मेरे लिए स्मरणीय पल है, जिसके लिए श्री सिद्ध हनुमान परिवार का आभारी हूं, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि *महाआरती सनातन धर्म पुनर्स्थापन की दिशा में महती भूमिका निभा रही है
आज सुबह का श्रृंगार गीता कांस्यकार तथा शाम का श्रृंगार अलीशा प्रतीक जिंदल ने कराया। आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, अमित तंबोली एवं बृजेश शर्मा ने चढ़ाया गया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, राकेश देवांगन तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सूर्य प्रताप सिंह, प्रांजल राजपूत निधि राहुल गबेल की ओर से कराया गया।

विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल पर किया जा रहा है, जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर आप प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here