Home जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़: त्योहारी सीजन में बॉम्बे मार्केट में भीषण आग — 8 दुकानें...

छत्तीसगढ़: त्योहारी सीजन में बॉम्बे मार्केट में भीषण आग — 8 दुकानें जलकर खाक, लाखों का सामान राख में तब्दील

153
0

जांजगीर-चांपा-

दीपावली से पहले जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बाजार की रौनक देखते ही देखते अफरा-तफरी में बदल गई, जब आधी रात को 8 दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, वहीं लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स, कलकत्ता होजरी, बॉम्बे साड़ी, बॉम्बे शू हाउस जैसी बड़ी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लपटों ने पास की जूते-चप्पल, चूड़ी और प्लास्टिक की दुकानों को भी नहीं बख्शा।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी तेज थी कि रातभर मशक्कत के बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। बुधवार सुबह तक अग्निशमन विभाग, होमगार्ड, न्यूको सीमेंट, केसके और पीआईएल की फायर ब्रिगेड टीमों ने आग बुझाने का अभियान जारी रखा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही नुकसान का सही अनुमान लगाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here