Home मनोरंजन पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का सड़क हादसे के 11 दिन बाद निधन,...

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का सड़क हादसे के 11 दिन बाद निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

219
0

लोकप्रिय पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत गंभीर बनी हुई थी। 27 सितंबर को हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज उनका निधन हो गया है। 11 दिन बाद उन्होंने आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि बीते 10 दिनों में उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला था। फिलहाल इंडस्ट्री और परिवार में मातम पसरा हुआ है। सिंगर के फैन भी इस खबर से शोक में व्याप्त हैं। 35 साल की उम्र में उनका जाना परिवार के लिए किसी आघात से कम नहीं है।

बता दें, 10 दिनों से राजवीर वेंटीलेटर पर थे। चिकित्सकों ने साफ कर दिया था कि उनके नर्वस सिस्टम में समस्या आ गई है और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। बीते कई दिनों में उन्हें होश नहीं आया और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। 4 घंटे निगरानी और लगातार दवाइयां देने के बावजूद, उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था। इससे मेडिकल टीम काफी परेशान थी। डॉक्टरों ने कहा है कि वे राजवीर को स्थिर करने के लिए हर संभव चिकित्सीय प्रयास कर रहे थे। हार्ट बीट को नियंत्रण में रखने के सभी प्रयासों के बाद भी उन्होंने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here