Home चर्चा में बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

7
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हो रही बिजली बिल बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर के गीदम रोड स्थित बिजली विभाग दफ्तर का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को लूट रही है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की मुफ्त बिजली योजना को बंद कर उपभोक्ताओं और किसानों के लिए बिजली काफी महंगी कर दी गई है। टैरिफ बढ़ाए जाने से आम उपभोक्ताओं की कमर टूट रही है।. किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, ऊपर से उन्हें बढ़ी बिजली दर की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बढ़ी बिजली दरें तत्काल वापस ले, वरना उग्र आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here