Home चर्चा में हाथी के हमले में महिला की हुई मौत, घटना सुनते ही...

हाथी के हमले में महिला की हुई मौत, घटना सुनते ही पहुंची जिला पंचायत सदस्य , कहा वन विभाग की लापरवाही से गंवानी पड़ी जान- सुखमंती सिंह

81
0

हनुमान प्रसाद यादव/एमसीबी-

जनपद पंचायत भरतपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत खोहरा के आश्रित ग्राम ढाप में एक दतैल हाथी के द्वारा एक महिला का जान ले लिया गया साथ ही दो छोटे बच्चों को जो मृतक महिला की बच्चियां थीं उनको भी घायल कर दिया गया। मेरे एवं जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा जी तथा गजरूप सिंह वालन्द के साथ ढाप पहुंच कर मृतक महिला के परिवार एवं ग्रामीणों से मिलकर वहां के वस्तु स्थित की जानकारी लेते हुए आंशिक आर्थिक सहायता कर सांत्वना देते हुए परिवार को हर संभव मदद करने के लिए आश्वस्त की।

जानकारी लेने पर ये बात निकल कर आई कि इसके पहले भी उक्त हाथी के द्वारा रक्षा बंधन के दिन विशाले सिंह वालन्द के घर को तोड़फोड़ करते हुए घर में रखे चावल, धान, कोदो आदि लगभग चार पांच कुंटल अनाज एवं बर्तनों को नुकसान किया गया था तथा अभी पुनः 01/10/2025 को हाथी के द्वारा तीन घरों में तोड़ फोड़ करते हुए जिसमें मृतक महिला का घर भी शामिल था भारी नुकसान पहुंचाया गया था लेकिन दुर्भाग्य की बात है ढाप गांव में दो बार हाथियों के द्वारा घरों को एवं ग्रामीण जनों के फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद भी वन विभाग आंख बंद कर कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा न ही हाथियों को ट्रैक किया गया न ग्रामीण जनों को समय रहते हाथियों के लोकेशन की जानकारी दी जा रही थी न ही मुनादी कराई गई और आज एक महिला की जान चली गई और एक गरीब का परिवार घर उजड़ गया और दो छोटे छोटे बच्चे घायल हुए साथ ही उनके सर से मां का साया छिन गया जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग की है और ऐसे वन विभाग के गैर जिम्मेदारी रवैए की मैं घोर निंदा करती हूं और मैं शासन प्रशाशन से मांग करती हूं कि तत्काल उक्त हाथी को ट्रैक कराया जाए और हाथी को पकड़वाते हुए कहीं दूर छुड़वाया जाय जिससे भविष्य में कोई जान माल की घटनाओं की पुनरावृति न हो अगर ऐसा नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी वन विभाग के विरुद्ध आन्दोलन करने को मजबूर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here