WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा और धमाकेदार फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि अब आपको अनजान लोगों से बातचीत करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। यानी, चैट और कॉल केवल आपके यूजरनेम के जरिए संभव हो पाएंगे।
यूजरनेम के जरिए बढ़ेगी प्राइवेसी
WhatsApp का यह नया फीचर आपकी प्राइवेसी को और मजबूत बनाने वाला है। अब आप किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत या वीडियो कॉल सिर्फ अपने यूजरनेम के माध्यम से कर सकेंगे। इससे आपका मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा और अनचाहे लोग आपके नंबर तक पहुंच नहीं पाएंगे। अभी तक WhatsApp पर अकाउंट बनाने और लॉग-इन करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी था, लेकिन नया फीचर आने के बाद यूजरनेम के जरिए लॉग-इन करना भी संभव होगा।
मनपसंद यूजरनेम पहले से रिजर्व करें
रिपोर्ट्स के अनुसार, Android के बीटा वर्जन 2.25.28.12 में यूजरनेम सेट करने का विकल्प पहले ही दिखने लगा है। इसका मतलब है कि बीटा यूजर्स अभी से अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं और फीचर लॉन्च होने के बाद इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस बदलाव के साथ WhatsApp में यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को नया आयाम मिलेगा और बातचीत करना और भी आसान हो जाएगा।







