Home चर्चा में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत परखंदा में साइकिल वितरण...

छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत परखंदा में साइकिल वितरण समारोह संपन्न

15
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

 

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परखंदा में एक भव्य साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री टिकेश साहू, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद ने कक्षा नवमीं की पाँच बालिकाओं को टीका-चंदन लगाकर साइकिलें प्रदान कीं।


मुख्य अतिथि श्री साहू ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए एक वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें लगन एवं परिश्रम के साथ अध्ययन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में निम्नलिखित गणमान्यजन उपस्थित रहे –
श्री महेश ध्रुव, जनपद सदस्य
श्रीमती तारा गिरेन्द्र साहू, अध्यक्ष, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, परखंदा
श्रीमती माधुरी मोहित साहू, सरपंच, परखंदा
श्री टीका राम साहू, सदस्य, शाला विकास समिति
श्री गजानंद साहू
श्री भोला राम बारले
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री रविन्द्र साहू, वरिष्ठ व्याख्याता श्री कुमार सेन, श्री प्रकाश चंद्राकर, श्री प्रवीण कुमार साहू, श्री सूरज प्रकाश डहरे, श्री पोखन यादव, श्री यशवंत नेताम, श्री उमाशंकर निर्मलकर, श्री संजीव बंजारे, श्री गोपाल साहू, तथा शिक्षिकाएँ श्रीमती संतोषी कश्यप, श्रीमती कुंती साहू, श्रीमती शालिनी खाखा, सुश्री पुष्पांजलि देवांगन, और सुश्री वसुंधरा कुशवाहा सहित समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गरिमामय वातावरण में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here