Home चर्चा में झूठ के सहारे राजनीति की दुकान चला रही कांग्रेस – भाजपा जिला...

झूठ के सहारे राजनीति की दुकान चला रही कांग्रेस – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

6
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
 आकंठ तक भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी कांग्रेस यह न भूले कि प्रदेश में अब विष्णु देव साय का सुशासन है – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय
जगदलपुर।
मुद्दा विहीन कांग्रेस के पास सिर्फ अनर्गल आरोप लगाने का काम ही शेष रह गया है। बेसिरपैर व झूठे आरोप लगाने के खेल को बंद कर कांग्रेस व उनके नेताओं को क्षेत्र व जनहित के कार्यों में भी रूचि दिखानी चाहिये। राजनीति की दुकान चलाने के लिये कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैलाने का सहारा ले रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि झूठ बोलना, भ्रम फैलाना ही कांग्रेस की पहचान हो गयी है। कांग्रेस यह न भूले कि प्रदेश में अब विष्णु देव साय का सुशासन और भाजपा की सरकार है। कांग्रेस की भूपेश सरकार के काले कारनामों को छत्तीसगढ़ की जनता नही भूली है।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिये निरंतर कार्य भाजपा सरकार में प्राथमिकता से हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव की पहल से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के अनेकों कार्य पूर्णता पा रहे हैं। क्षेत्र का सार्वभौमिक विकास व जनता की समस्याओं का त्वरित निदान कांग्रेस को चुभने लगा है। भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ तक डूबी कांग्रेस को भाजपा सरकार के जन सुराज से तकलीफ हो रही है। झूठ फैलाने के अलावा कोई काम कांग्रेस के पास नहीं है। जनता जनार्दन सब देख रही है और समझ भी रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here