Home मुख्य ख़बरें करवाचौथ पर सोने की चमक चरम पर: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम,...

करवाचौथ पर सोने की चमक चरम पर: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, बाजार में लौटी रौनक

185
0

इस करवाचौथ पर सिर्फ चांद का इंतजार नहीं था, बल्कि लोगों की निगाहें सोने के भाव पर भी टिकी थीं. इस बार सोने ने एक बार फिर खुद को सबसे महंगा साबित कर दिया है. लगातार पांचवें दिन सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. त्योहारों की शुरुआत के साथ ही गोल्ड मार्केट में तेजी बनी हुई है.

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जो इस साल का एक नया ऊपरी स्तर है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,13,960 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.

बड़े शहरों में सोने की कीमत (10 अक्टूबर 2025)

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,13,960₹1,24,310
मुंबई₹1,13,810₹1,24,160
चेन्नई₹1,13,810₹1,24,160
कोलकाता₹1,13,810₹1,24,160
जयपुर₹1,13,960₹1,24,310
लखनऊ₹1,13,960₹1,24,310
चंडीगढ़₹1,13,960₹1,24,310
भोपाल₹1,13,860₹1,24,210
अहमदाबाद₹1,13,860₹1,24,210
हैदराबाद₹1,13,810₹1,24,160

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here