Home मुख्य ख़बरें दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी लैंडिंग, कैंसर ग्रसित युवक की प्लेन में...

दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी लैंडिंग, कैंसर ग्रसित युवक की प्लेन में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत

126
0

रायपुर-

दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। युवक को तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह युवक पश्चिम बंगाल के वर्धमान का निवासी था। 24-25 वर्ष के गौतम बावरी को ब्लड कैंसर था और वह मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज कराने जा रहा था।

फ्लाइट में उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया। अस्पताल ले जाते समय युवक की जान बचाई नहीं जा सकी, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।

यह घटना यह याद दिलाती है कि गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए यात्रा करते समय सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों का विशेष ध्यान रखना कितना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here