एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी: भरतपुर तहसील कार्यालय परिसर की अव्यवस्था ने आमजन को परेशानी में डाल रखा है। साफ सफाई के अभाव में अब परिसर स्थित शौचालयों में लटका ताला, तहसील कार्यालय में आने वाले किसान व आम जनों को हो रही है परेशानी।
पहले भी मीडिया उजागर कर चूकी है कि तहसील परिसर पर बने सामुदायिक शौचालय में न तो पानी की आपूर्ति हो रही है और न ही सफाई। नल की टोटियां टूटी हुई हैं, जिससे बाथरूमों में गंदगी फैली रहती है। वहीं महिला शौचालय पर गंदगी के अभाव होने के कारण महिला आगंतुकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि किसानों व आम जनता के लिए बनाए गए तहसील कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव आश्चर्यजनक है। यह शौचालय तहसील कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है, बावजूद इसके व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खबर उजागर होते ही , जिम्मेदार अपनी कमियाँ छिपाते हुए ताला जड़ दिया।जिससे तहसील कार्यालय में आने वाले किसान व महिला आगंतुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ शासन स्वच्छ भारत का निर्माण की बात कर रही है, वहीं जिम्मेदार अपने कर्तव्यों का सुचारू रूप से निर्वहन नहीं करते नजर आ रहे हैं। जिसका खामीयाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासनिक अमला ,तहसील परिसर में बने सामुदायिक शौचालय का सुदृढ़ व्यवस्था जनहित के लिए कराया जाता है। या फिर इसी तरह से लटके रहेंगे ताला।









