Home चर्चा में पुस्तक “ओरुगल्लू से बस्तर तक” पुस्तक का डॉ. रमन ने किया विमोचन

पुस्तक “ओरुगल्लू से बस्तर तक” पुस्तक का डॉ. रमन ने किया विमोचन

24
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 
= बस्तर और तेलंगाना के इतिहास एवं परं पराओं पर आधारित है यह पुस्तक =


जगदलपुर। नगर में स्थित ऐतिहासिक बस्तर राजमहल में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों प्रसिद्ध इतिहासकार अरविंद आर्य और कट्टा श्रीनिवास की संयुक्त रचना “ओरुगल्लू से बस्तर तक” पुस्तक का विमोचन हुआ।इस अवसर पर बस्तर के महाराजा कमलचंद्र भंजदेव काकतीय एवं राजमाता की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक गरिमा प्रदान की।
यह पुस्तक तेलंगाना की काकतीय राजधानी ओरुगल्लू (वारंगल) से लेकर मध्य भारत के बस्तर तक के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत करती है। इसमें बस्तर दशहरा, दंतेश्वरी मंदिर के निर्माण तथा काकतीय वंश पर प्रमाणिक शोध आधारित विश्लेषण किया गया है।अपने संबोधन में डॉ. रमन सिंह ने कहा यह पुस्तक तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला एक मूल्यवान ऐतिहासिक ग्रंथ है। डॉ. रमन सिंह ने लेखक अरविंद आर्य और कट्टा श्रीनिवास को इस शोधपूर्ण प्रयास के लिए बधाई दी।
महाराजा कमल चंद्र भंजदेव काकतीय ने कहा-`ओरुगल्लू से बस्तर तक’ पुस्तक ने वारंगल से बस्तर तक की सभ्यताओं के ऐतिहासिक सूत्रों को बखूबी जोड़ा है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास की एक जीवंत कड़ी सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here