बीजापुर, छत्तीसगढ़ –
जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब पुजारी कांकेर FOB की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर थी।
घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के माध्यम से रायपुर के उच्चस्तरीय मेडिकल सेंटर भेजा गया। बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है कि जवान की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।









