Home चर्चा में अकलतरा ओवरब्रिज में वाहन खड़ा करना पड़ेगा महंगा ; कई वाहन चालकों...

अकलतरा ओवरब्रिज में वाहन खड़ा करना पड़ेगा महंगा ; कई वाहन चालकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई ; यातायात जांजगीर पुलिस की अपील

35
0
जांजगीर चांपा – संवाददाता – निलेश सिंह
अकलतरा:
पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जप्त किए हैं। ओवरब्रिज पर अवैध रूप से वाहन खड़े कर यातायात जाम और बाधा उत्पन्न करने वालों पर यह सख्त कदम उठाया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अव्यवस्था नहीं बर्दाश्त की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व यातायात पुलिस के नेतृत्व में जारी इस अभियान से अकलतरा ओवरब्रिज पर यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और यातायात को सुचारू बनाएं।
जिला पुलिस जांजगीर चांपा ने दीपावली त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। अकलतरा शास्त्री चौक ओवर ब्रिज में वाहन खड़े करने से यातायात जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे यातायात बाधित होता था। सावधानी के तौर पर, पुलिस ने जानबूझकर खड़े किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जप्त कर लिया है, क्योंकि उक्त स्थान पर वाहन किस प्रकार खड़े हैं, इससे यातायात व्यवस्था में बाधा आने का खतरा था। इस कार्रवाई के अंतर्गत, अपराध धारा 285B के तहत वाहन चालकों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दीपावली व्यवस्था में बाधा डालने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की, वाहनों को जप्त किया अकलतरा में यातायात जाम का कारण बने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्जअधिकारी का आम नागरिकों से अपील: ओवर ब्रिज में वाहन खड़ी न करें, यातायात स्वच्छ और सुगम बनाएं
इन वाहनों पर की गई कार्यवाही वाहन क्रमांक
CG 11BR 5233
CG 10NB1057
CG 13 C 1327
CG 11AZ9099
CG 10BK 9973
CG 11BE8923
CG 10BL2813
यातायात जांजगीर पुलिस की अपील*
1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
11. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here