Home चर्चा में दीपावली से पहले व्यापारियों को चिल्लर संकट से राहत दिलाने की मांग...

दीपावली से पहले व्यापारियों को चिल्लर संकट से राहत दिलाने की मांग — आरंग व्यापारी संघ अध्यक्ष सूरज शर्मा ने बैंकों को लिखा पत्र

41
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। दीपावली जैसे बड़े त्यौहार के मद्देनज़र बाजार में चिल्लर और सिक्कों की संभावित कमी को देखते हुए आरंग व्यापारी संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा ने पहल की है। शर्मा ने आरंग नगर की प्रमुख बैंकों — आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडसइंड, एचडीएफसी, एसबीआई और पीएनबी — के शाखा प्रबंधकों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि व्यापारियों और आम नागरिकों को समय पर पर्याप्त मात्रा में सिक्के और चिल्लर (₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट) उपलब्ध कराए जाएं।
अध्यक्ष सूरज शर्मा ने कहा कि त्यौहार के दिनों में बाजारों में लेनदेन का दबाव बढ़ जाता है, ऐसे में चिल्लर की कमी से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को असुविधा होती है। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों से अनुरोध किया है कि जैसे ही सिक्के और छोटे नोट उपलब्ध हों, संबंधित व्यापारियों को फ़ोन कर इसकी जानकारी दी जाए ताकि बाजार में नकदी विनिमय सुचारू रूप से चल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here