समाज प्रमुखों का सम्मान सामाजिक समरसता की मिसाल है, यह बात जय अघरिया समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आदर्श दुर्गोत्सव समिति, सुभाष नगर बिलासपुर के द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित समाज प्रमुख सम्मान समारोह के अवसर पर कहते हुए बताया कि जवाहर सराफ के नेतृत्व में आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने दुर्गा पूजन के शानदार ५० वें वर्ष में सम्मान समारोह का आयोजन कर नगर में एक मिसाल कायम किया है जिसके लिए सभी समाज की ओर से आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इन पलों में लक्की ड्रॉ कूपन का इनाम भी वितरण किया गया जिसमें ४११ भाग्यशालियों को ड्रॉ के माध्यम से चयन कर पुरस्कृत किया गया। आज इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे तथा लक्की ड्रॉ को लेकर भारी भीड़ अपने इनाम का इंतजार करते नजर आ रही थी।








