Home चर्चा में विधायक ओंकार साहू क़े उप मुख्यमंत्री से विकास की मांगो और अपनी...

विधायक ओंकार साहू क़े उप मुख्यमंत्री से विकास की मांगो और अपनी मौजूदगी का आमदी नंप अध्यक्ष ज्योति साहू ने किया खंडन

131
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी- विधायक श्रेय की राजनीति कर रहे, उक्त सभी मांगो को पूर्व मे ही महापौर रामू रोहरा द्वारा की जा चुकी है मांग,महापौर मांगो को स्वीकृत कराने मे भी रहे है सफल
आज विधायक ओंकार साहू द्वारा एक प्रेस विग्यप्ति एवम् सोशल मीडिया में जारी किया गया जिसमे प्रदेश क़े उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भेंट कर आमदी गौरव पथ सहित फोर लेन सड़को की स्वीकृति प्रदान करने की मांग का उल्लेख किया गया है. साथ इस दौरान आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति मुरलीधर साहू की मौजूदगी का भी उल्लेख किया है. उक्त बातो का नंप अध्यक्ष ज्योति साहू ने खंडन किया है. श्रीमति साहू ने आगे कहा कि वे विधायक ओंकार साहू क़े साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाक़ात करने नहीं गई थी बल्कि उनसे अलग से भेंट करने गई थी और क्षेत्र क़े विकास क़े संबंध मे चर्चा की. ज्योति साहू ने कहा कि उनके समक्ष विधायक द्वारा किसी प्रकार क़े क्षेत्र की सड़को या अन्य मांगो को मंत्री जी क़े समक्ष नहीं रखा गया. आज तक ओंकार साहू ने आमदी के क्या विकास किया है ये बताए ?उक्त मांगे जिन्हे विधायक द्वारा उप मुख्यमंत्री से करने की खबर जारी की गई उक्त सभी मांगो को पूर्व मे महापौर रामू रोहरा द्वारा मांग की जा चुकी है जिसपर लगातार स्वीकृति भी मिलती रही है. महापौर रामू रोहरा जी न सिर्फ धमतरी नगर निगम क्षेत्र को विकास की सौगात दिला रहे है बल्कि सम्पूर्ण धमतरी विस क्षेत्र मे विकास की गंगा बहाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.विधायक ओंकार साहू  एवं अन्य लोगो द्वारा भी श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है.पूर्व मे भी महापौर रामू रोहरा द्वारा आमदी को विकास की कई स्वीकृति दिलाई है. और आगे भी विकास हेतु प्रयासरत रहेंगे. श्रेय की राजनीति से परे होकर आमजनता को विकास और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना ही उनका उद्देश्य रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here