लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
उदयपुर।
सरगुजा के उदयपुर में आगामी 7 जनवरी 2026 को श्याम बाबा के भव्य गुणगान का आयोजन किया जा रहा है, जिसके कार्यक्रम पोस्टर का विमोचन आज कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम के आयोजक श्याम दीवाने भगवाधारी के मनीष बंसल ने बताया कि लगातार चौथे वर्ष यह आयोजन किया जाएगा जिसमें भव्य निशान यात्रा निकली जाएगी एवं पूज्य श्री पप्पू महाराज जी के पावन सानिध्य में पूजा प्रारंभ की जाएगी, श्याम जगत के ख्याति प्राप्त भजन प्रवाहक रेशमी शर्मा (समस्तीपुर), सुनील डाया नामदेव (हिसार), कर्णिका ग्रोवर (नीमच),संतोष महंत(शक्ति) अपनी मनमोहक वाणी से बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे, आयोजन के दौरान श्याम रसोई ओर बाबा के खजाना का ड्रॉ भी किया जाएगा जिसमें पुरस्कार में कार, बाइक , स्कूटी , सोने के सिक्के और अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे, पोस्टर विमोचन के दौरान, मंत्री राजेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,राजेंद्र जायसवाल, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विजय बंसल, विक्की गुप्ता, मनीष बंसल, दीपक सिंघल, सावन अग्रवाल, गौरव, अंकित, विकास, सत्यम एवं श्याम दिवाने की टीम उपस्थित थी








