Home चर्चा में नानगुर के पहुंच विहिन् ग्राम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नानगुर के पहुंच विहिन् ग्राम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

46
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के पहुंच विहिन् ग्राम गुड़िया पदर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया जिसमें 56 लोगों का जांच एवं उपचार किया गया जिसमे 25 लोगों का बीपी एवं शुगर जांच, 07 लोगों का टीकाकरण, 05 लोग मोतियोंबिंद से पीड़ित, 20 लोगों का सिकलिन जाँच, 12 लोग सर्दी खांसी से पीड़ित तथा 10 लोगों का बुखार जांच कर उपचार किया गया!एक कुपोषित बालक को एनआरसी रेफर किया गया ! बीएमओ डॉक्टर भंवर द्वारा क्षेत्रीय बोली में स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड तथा वय वंदन कार्ड के बारे मे जानकारी दी गई! इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक,टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी आर मैत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के बीएमओ डॉक्टर राधेश्याम भंवर, श्री दमधर जी श्रीमती किरण चंद्राकर,नेत्र सहायक अधिकारी रयमन बघेल, स्टाफ नर्स श्रीमती थलेश्वरी नाग, क्रिस्टीना बघेल, आरएचओ अमृत पॉल, कुमारी हिना कश्यप, तथा मितानिन उपस्थित थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here