Home चर्चा में दिवाली की खुशियां फीकी कर रहे जुवे का फड़ चलाने वाले जुवारी...

दिवाली की खुशियां फीकी कर रहे जुवे का फड़ चलाने वाले जुवारी , परिवार चिंतामग्न

9
0
बालोद संवाददाता – शब्बीर कुरैशी
दल्ली राजहरा ,
लौह नगरी में चारों तरफ जहां लोगों को बाजार में त्योहारों की खरीदी करते जगमगाते बाजार देखा जा सकता है वही कुछ परिवार घर के चिराग को गलत संगत में परिवार की खुशियों को फीका कर जुवे में पैसे हार कर ब्याज में डूबता देख कर परेशान हैं ।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद कुछ जुआरियों ने नगर में टीम बना कर पुलिस के नाक के नीचे अवैध जुवे का फड़ धड़ल्ले से चला रहे हैं , जहां भोले भाले ग्रामीणों , गरीब परिवार के युवकों को पैसा कमाने का लालच दे कर बुलाया जाता है ।
जुवे में कुछ शुरुआती बाज़ी जान बुझ कर जितवाने के बाद उन्हें बुरी तरह हरा कर पूरा कंगाल करने के बाद , जीत कर पैसे रिकवर करने की आस में ब्याज में उधार लेने का दबाव बना कर पैसे उधार दे दिए जाते हैं ।
हर जुवे के फड़ में कुछ धन्नासेठ उपस्थित रहते हैं जो आस पास ही अच्छे खासे पैसे ले कर उपस्थित रहते हैं ।
ये धन्ना सेठ जुवे के फड़ चलाने वालों के साथ पहले से साठ गांठ बनाए रहते हैं , जहां गरीब परिवार के युवकों को झांसे में फसा कर साप्ताहिक 10% के दर से पैसे ब्याज में उधार दे कर जुवा खुलवाया जाता है ।
इस अवैध धंधे में फंस कर नगर के कई परिवारों के रातों की नींद हराम है , जो ब्याज तले दबे हुए सिर्फ इस त्यौहार में इस जंजाल से निकलने की सोच में डूबे हैं ।
इन ब्याजखोरों और जुआरियों के द्वारा बाकायदा रोजाना घर पहुंच कर गुंडों के साथ तकादा किया जा रहा है जहां महिलाओं से भी अभद्रता की जाती है ।
ऐसे में अब आवश्यक है कि ऐसे किसी भी जालसाजी में फंसे लोग आगे आ कर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराए जिससे पुलिस प्रशासन ऐसे जुआरियों और अवैध ब्याज खोरों पर सख्त कार्रवाई कर सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here