Home चर्चा में साय के सुशासन में विकास की नई गाथा लिख रहे हैं जगदलपुर...

साय के सुशासन में विकास की नई गाथा लिख रहे हैं जगदलपुर शहर और क्षेत्र

4
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

युवा जोश के साथ जन सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हैं विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय 
 सड़कों का बिछ रहा है जाल, बड़ी योजनाओं पर चल रहा है काम 
क्षेत्र की जनता से किए गए वादे को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव कर रहे हैं पूरा 
युवा महापौर संजय पाण्डेय भी निकले वचन के पक्के 

जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर और मां दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर का ये परम सौभाग्य है कि इस शहर और क्षेत्र को ट्रिपल इंजन वाली सरकार मिली है। ट्रिपल इंजन की विकास रफ्तार भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की बड़ी अच्छी तस्वीर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र और शहर में देखने को मिल रही है। क्षेत्र और शहर को युवा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और युवा महापौर संजय पाण्डेय पूरे युवा जोश के साथ विकास दर विकास की सौगातें देते आ रहे हैं। ये दोनों जनप्रतिनिधि जनता के हित में अपनी पूरी ऊर्जा खपा रहे हैं।
शहर और क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछता चला जा रहा है। बिजली, पानी स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर तमाम बुनियादी सुविधाएं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही हैं।जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ज्योति नर्सरी से करकापाल जंक्शन एवं बोधधाट थाना तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। ज्योति नर्सरी से करकापाल जंक्शन एवं बोधघाट थाना तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर के जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग ज्योति नर्सरी से करकापाल एवं बोधघाट थाना तक 4.50 किलोमीटर लंबी सड़क का 9 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करवा लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया इस मार्ग की मांग वर्षों से क्षेत्रवासी करते आ रहे थे। हमारी सरकार बनने के बाद इस मार्ग की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव जी के समक्ष रखी गई थी। हमारी डबल इंजन की सरकार ने स्वीकृति के पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया। निर्माण कार्य तेज गति से चलते तय समय सीमा में पूर्ण कर लिया गया है। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के जनता को काफी लाभ मिल रहा है। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों एवं शहर वासियों को आवागमन में काफी सुविधा हो रही है। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य है जिसको हमारी सरकार में लगातार पूरा किया जा रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। वहीं दूसरी तरफ महापौर संजय पाण्डेय भी जगदलपुर शहर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग महापौर संजय पाण्डेय जगदलपुर शहर को स्वच्छता के मामले में देश का नंबर वन शहर बनाने के लिए जो जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, वह किसी से छुपी नहीं है। कई ऐसे मौके भी आए जब हमने देखा कि महापौर स्वयं दुकान दुकान और घर घर जाकर गीला एवं सूखे कचरे को अलग अलग डिब्बो में डालते रहे, सड़कों और गलियों में खुद झाड़ू लगाते रहे। ऐतिहासिक दलपत सागर को उसके नए स्वरूप में लाने की कवायद भी महापौर कर रहे हैं। इसके अलावा शहर के धरोहर स्थलों को संवारने में भी वे सतत प्रयासरत हैं। संजय पाण्डेय कहते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप के सहयोग से हमारा जगदलपुर विकास का नया आयाम गढ़ रहा है। सेवा और सुशासन ही हमारा ध्येय है और हम अपने इस ध्येय से जरा भी नहीं डिगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here