Home चर्चा में थाना सीतापुर अंतर्गत हुई लूट व अपहरण की घटना निकली फर्जी।

थाना सीतापुर अंतर्गत हुई लूट व अपहरण की घटना निकली फर्जी।

22
0

लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।

अंबिकापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना सीतापुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही।

मामले मे लगभग 50 सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया जिसमे नाबालिग स्वयं घटनास्थल पर जाता पाया गया।
जांच पश्चात सम्पूर्ण घटनाक्रम पाया गया फर्जी, घर जाने मे हुई देरी के कारण नाबालिग अपने साथ लूट एवं अपहरण की घटना होना बताया था।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालक का स्कूल बैग व मोटर सायकल को किया गया बरामद मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 06/10/25 को थाना सीतापुर क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक बालक अपने घर से सुबह 07.00 बजे मोटर सायकल से ट्यूशन के लिए गया था जो दिन करीब 11.00 बजे चिखलीपानी के पास से एक ट्रैक्टर चालक से मोबाईल मांगकर अपने पिता को फ़ोन कर अपने साथ अनहोनी घटना होने की बात बताकर लेने बुलाया जो घर आकर अपने परिजनों को बताया कि 06 आदमी मिलकर ट्यूशन वाले रास्ते में उसके मोटर सायकल को लूटकर उसको जबरन एक बंद पिकअप में अपहरण करके ले गये और रास्ते के जंगल में बालक को छोड़कर मोटर सायकल को अपने बंद पिकअप मे लेकर भाग गये बताने पर उसके परिजनों के द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना सीतापुर में अपराध क्र 396/25 धारा 137(2),310 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गम्भीरता को संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), द्वारा सायबर सेल एवं सीतापुर पुलिस टीम की अलग अलग 03 टीम का गठन कर मामले मे त्वरित कार्यवाही करने एवं सम्पूर्ण घटनाक्रम की जांच कर मामले के आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया, पूछताछ व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों का जांच पड़ताल करते हुऐ पीड़ित बालक से पूछताछ करके उसके द्वारा बताये गाडी का कैमरा फुटेज निकालकर पहचान कराने पर उसी गाडी से घटना होना बताया जिससे गाड़ी का परिवहन विभाग से नम्बर लेकर पता लगाया गया कि गाड़ी पुणे महाराष्ट्र का है जिसके ड्रायवर व मालिक का मोबाईल नम्बर प्राप्त करके बात करने पर घटना समय को पिकअप अम्बिकापुर सीतापुर होते उड़ीसा जाना बताया व उक्त पिकअप के ड्रायवर का लोकेशन लेने पर रास्ते में कही नही रूकना पाया गया इधर अपहृत बालक के दिये गये बयान व बार बार अलग कहानी बनाकर गुमराह किया जा रहा था, जिससें पुलिस और उलझती जा रही थी परन्तु पुलिस अपने जांच टीम को और ज्यादा तेजी काम करते मामले को अपहरण व लूट की घटना को झूठा होने का पुख्ता साक्ष्य मिलने पर पुनः अपहृत बालक को उनके परिजनों के समक्ष पूछताछ करने पर पुलिस के सामने सच्ची घटना का खुलासा करके बताया कि घटना के करीब माह भर पहले कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके नाबालिग बालक को ईनामी लॉटरी 64 लाख रूपये जीतने के बारे में बताया एवं घटना के 04 दिन पहले भी फोन करके ईनामी राशि लेने धर्मजयगढ़ लेने के लिए बुलाया जहां बालक ट्यूशन के लिए घर से निकलकर धर्मजयगढ़ जाकर अज्ञात व्यक्ति को फोन किया और उक्त व्यक्ति का फोन बंद आया तब तक नाबालिग का ट्यूशन से घर जाने का टाईम ज्यादा हो गया जिससे घर वाले कहां गया था करके नाराज होंगे, इसलिए अपने मोटर सायकल व स्कूल बैग को लुडेंग मार्ग पत्थलगांव के एक किराना दुकान के पास छोडकर दूसरे के बाईक में लिफ्ट लेकर चिखलीपानी के जंगल मे रूककर एक ट्रैक्टर चालक से मोबाईल मांगकर अपने साथ लूट होना व 06 लोगों द्वारा अपहरण करने की झूठी कहानी बनाकर पेश किया, पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के निशानदेही पर स्कूल बैग व मोटर सायकल को बरामद कर लिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा, साइबर सी प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर, उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, अनुज जयसवाल, राकेश यादव सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here