Home मुख्य ख़बरें IMF ने बढ़ाया भारत का GDP अनुमान: 2025-26 में 6.6% ग्रोथ की...

IMF ने बढ़ाया भारत का GDP अनुमान: 2025-26 में 6.6% ग्रोथ की उम्मीद, अर्थव्यवस्था की मजबूती का मिला भरोसा

13
0

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी दी है। IMF ने अपने ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य यानी कि WEO रिपोर्ट में 2025-26 के लिए भारत के GDP विकास अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 6.6% कर दिया है। यह संशोधन इस बात का सबूत है कि भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूत रफ्तार बरकरार है, जो अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए नए टैरिफ के असर को भी झेलने में कामयाब रही है।

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की शानदार वृद्धि दर्ज की, जो पिछली 5 तिमाहियों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है। इस जोश और तेजी ने अमेरिकी टैरिफ के असर को कम कर दिया। IMF ने कहा, ‘2025 के लिए हमारा अनुमान पहले से बेहतर है। पहली तिमाही की मजबूत शुरुआत ने टैरिफ के असर को बेअसर कर दिया, हालांकि 2026 के लिए अनुमान में थोड़ी कमी की गई है।’ भारत में मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की तेजी और सरकार की पूंजीगत खर्च की नीतियों ने इस रफ्तार को बनाए रखा है।

IMF ही नहीं, विश्व बैंक ने भी इस महीने की शुरुआत में भारत के लिए चालू वित्त वर्ष (2024-25) के GDP अनुमान को 6.3% से बढ़ाकर 6.5% किया था। विश्व बैंक का कहना है कि भारत निकट भविष्य में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भी अपनी मजबूती दिखा रहा है। हालांकि IMF ने 2025-26 के लिए अनुमान बढ़ाया है, लेकिन 2026-27 के लिए उसने GDP वृद्धि को 6.4% से घटाकर 6.2% कर दिया है। यह मामूली कमी वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं और अन्य आर्थिक चुनौतियों के कारण है। इससे पहले अप्रैल 2025 की रिपोर्ट में IMF ने 2025 के लिए 6.2% और 2026 के लिए 6.3% विकास का अनुमान लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here