Home चर्चा में आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ में संगठन का हुआ विस्तार...

आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ में संगठन का हुआ विस्तार , रमाशंकर मिश्रा बने कोरबा लोकसभा अध्यक्ष

11
0

हनुमान प्रसाद यादव/एमसीबी –

आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार का कार्य किया जा रहा. इसी क्रम में पार्टी, प्रदेश इकाई में फेरबदल के साथ ही सभी लोकसभा व जिलों में भी नये एवं उर्जावान पदाधिकारिओं की नियुक्ति की जा रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के वर्तमान जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा जी को कोरबा लोकसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। रमाशंकर मिश्रा जी ने अविभाजित कोरिया जिले के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभाते हुए संगठन निर्माण के कार्यों को निभाया तथा नये जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनने पर पार्टी ने मिश्रा जी कर्मठता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा की देखते हुए पुनः नया जिला M.C.B.के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। मिश्रा जी ने प्रथम जिला अध्यक्ष के रूप में आम आदमी पार्टी के संगठन को नई ऊंचाई दी. नव नियुक्त लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा जी के ही नेतृत्व में पार्टी ने एम.सी.बी जिले में निकाय व पंचायत चुनाव लड़े गए जिसमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच व पंचों के रूप में पार्टी को सफलता दिलाई।

रमाशंकर मिश्रा जी ने बताया कि, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में अपने संगठन को नये सिरे से बनाने की प्रक्रिया में है व अनुभवी और राजनीतिक समझ रखने वाले पुराने और नये कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों पर ज़िम्मेदारी दे रही है. कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने आगे कहा की, आने वाले 2028 के विधानसभा चुनावों को लेकर राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक जी पंजाब व गुजरात में अपने किये प्रयोगों को यहाँ ज़मीन पर उतारने की रणनीति पर कार्यरत हैं। जिसमें प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। नई ज़िम्मेदारी मिलने पर रमाशंकर मिश्रा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष व सभापति कृषि स्थायी समिति के जिला सदस्य (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) श्रीमती सुखमंती सिंह जी, कोरबा लोकसभा उपाध्यक्ष विकास पांडेय जी, जिला महासचिव राजेश मंगतानी जी, जिला महामंत्री (संगठन) विश्वजीत पांडेय जी, मनेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी सह कोषाध्यक्ष संदीप यादव जी, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नदीम हुसैन जी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव जी, रैनी तिवारी जी, संगोपत सिंह, जिला सचिव कासिम उमर जी, मनमोहन सांधे जी, प्रेमशंकर अहिरवार जी, शारदा प्रसाद यादव जी, राम लल्लू पटेल जी, राजू अहिरवार जी, कमलेश अहिरवार जी, गौरव मिश्रा जी,राजेन्द्र शुक्ला जी, रामा यादव जी, भोला राम चेरवा जी, सीता सिंह जी, गुलाबिया सिंह कंवर जी, सुनीता यादव जी, गजरूप सिंह जी,दिनेश बघेल जी, रामप्रवेश साहू जी, जाहिद अली जी, अनिल पासवान जी सहित सक्रिय कार्यकर्ता दीपक तिवारी जी, दीपक कुर्रे, विनोद जी, राजेंद्र प्रसाद जी,उज्ज्वल जी, हुसैन जी, संगीता दी, परुल जी, अफसर अली जी, अभिजीत जी, वाजिद अली जी, विवेक यादव जी, पवन सेन जी, अमित चक्रवर्ती जी सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाईयां दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here