Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक: दण्डकारण्य के 200 नक्सलियों ने...

छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक: दण्डकारण्य के 200 नक्सलियों ने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटने का संकल्प

199
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ के लिए आज काफी महत्वपूर्व दिन है. दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी आज हथियार छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौटेंगे. इनमें वरिष्ठतम हार्डकोर कैडर भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के सामने नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे.

जगदलपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में आज सुबह 11 बजे नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में 200 नक्सली सरेंडर सरेंडर करेंगे. कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर रेंज IG पी सुंदरराज के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक मोड़ का बनेगा प्रतीक : CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर की वास्तविक शक्ति उसके लोगों की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सम्मान में निहित है. इन्हीं मूल्यों पर आधारित शासन की नीति ने अब दण्डकारण्य के भीतरी इलाकों तक नई उम्मीद और परिवर्तन का संदेश पहुंचाया है. यह अवसर बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक मोड़ का प्रतीक बनेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here