Home मुख्य ख़बरें CG NEWS : रहस्यमय हालात में युवक लापता, रिश्तेदारों संग शराब पीने...

CG NEWS : रहस्यमय हालात में युवक लापता, रिश्तेदारों संग शराब पीने गया था – नदी में बहने की आशंका

142
0

सूरजपुर-

जिले के बिश्रामपुर इलाके में एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पीने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया।

सूत्रों के अनुसार, युवक आखिरी बार फिल्टर प्लांट के पास देखा गया था। माना जा रहा है कि नदी पार करने के दौरान वह बह गया हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिश्रामपुर पुलिस और DDRF टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पिछले दो घंटे से लगातार खोजबीन जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इस बीच, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और अफरा-तफरी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here