आरंग संवाददाता – सोमन साहू
सरस्वती शिशु मंदिर कोसरंगी के कक्षा षष्ठ के छात्रा कु खुशबू के विगत दिनों मध्यप्रदेश के देवास में हुवे ग्राम भारती द्वारा आयोजित संस्कृति महोत्सव में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया जहा पर प्रथम स्थान प्राप्त कर आगामी दिनों में होने वाले अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में प्रतिनिधित्व के लिए अपना नाम दर्ज करा लिए है खुसबू साहु के घर आगमन पश्चात शिशु मंदिर विद्यालय परिवार एवम् संचालक समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया।साथ ही ग्राम भारती के पदाधिकारी गण अध्यक्ष पुना राम वर्मा ,सचिव सुरेंद नशीने ,सह सचिव तोषण लाल साहू, कोशा अध्यक्ष,डोमार वर्मा ,जिला संयोजक मुकेश साहु सदस्य गैंद लाल साहू, प्रधाना चार्य, गंगू राम वर्मा,आचार्य उत्तम ,परमानंद वर्मा साहु,रूपेंद्र साहु,खेमू राम तुरकाने आचार्या श्रीमती बसंती दास,सावित्री तुरकाने सीमा साहु, दुर्गेश्वरी पाल कुमारी प्रतिभा साहु लक्ष्मी साहु,रोमा दास,पार्वती साहु ,शकुंतला निषाद ,आया खिलेश्वरी साहु आदि ने विजेता के पिता कुंज बिहारी साहू,माता लीला साहु को भी बधाई दिया जिनके सुपुत्री कु खुशबू साहु ने अपने पालक के साथ साथ संस्था तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है एवम् उनके उज्वल भविष्य की कामना की है ।।









