Home मुख्य ख़बरें सरहिंद स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग, यात्रियों में मची...

सरहिंद स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

128
0

पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच में आग लग गई। घटना का समय सुबह 7:30 बजे बताया जा रहा है।

घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

रेल मंत्रालय ने ट्रेन में आग लगने की घटना की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि सरहिंद स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। किसी के हताहत होने की नहीं मिली है। फिलहाल आग बुझा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here