एमएक्स प्लेयर के शो ‘राइज एंड फॉल’ को अपना पहला विनर मिल गया है. टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी शो के विजेता बन गए हैं. आज शुक्रवार की सुबह ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ट्रॉफी और 28 लाख 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली है. शो जीतने के बाद उन्होंने ट्रॉफी हाथ में लिए शो के सेट से बाहर निकले और उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिया है.
बता दें कि पैपराजी को पोज देने के बाद अर्जुन बिजलानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा “आप जानते हैं, मैं असल में घर जाकर अपने बिस्तर पर लेटना चाहता हूँ. मुझे लगता है कि मैं यही चाहता हूँ और मैं अपने बेटे को भी गले लगाना चाहता हूँ.” वहीं, शो के पहले रनर-अप आरुष भोला और दूसरे अरबाज पटेल रहे हैं.
शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) के इस सीजन में कई बड़े नामों ने शो की शोभा बढ़ाया है. शो में धनश्री वर्मा, कीकू शारदा, आदित्य नारायण, कुबरा सैत, आहाना कुमरा और आकृति नेगी जैसे लोकप्रिय चेहरों ने हिस्सा लिया था.
बता दें कि शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) की खास बात यह थी कि शो को दो हिस्सों में बांटा गया था – पेंटहाउस (सुविधाओं से भरपूर) और बेसमेंट (सीमित संसाधनों वाला). प्रतियोगियों को इन दो दुनिया में अपना सर्वश्रेष्ठ देना था. अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया गया यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट और प्रतिस्पर्धा के कारण चर्चा में रहा है.









