Home चर्चा में ब्लॉक प्रभारी अनवर खान की अध्यक्षता में दक्षिण ब्लॉक में वोट चोर...

ब्लॉक प्रभारी अनवर खान की अध्यक्षता में दक्षिण ब्लॉक में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान

2
0

बस्तर संवाददाता अर्जुन झा

अभियान के बीच ग्रामीणों से लिए गए हस्ताक्षर भी 
 अभियान में गतिशीलता लाने तय की रूपरेखा 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हस्ताक्षर अभियान दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रभारी अनवर खान की अध्यक्षता में धरमपुरा के कंगोली में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर इस मुहिम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता अनवर खान ने कहा कि हमारा लोकतंत्र हर वोट की शक्ति पर टिका है और आज यह नींव ही खतरे में है। वोट चोरी की साजिश का पर्दाफाश होने के बावजूद चुनाव आयोग खामोश है। देश के कई राज्यों में समुदायों को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और धोखाधड़ी की प्रथाओं का इस्तेमाल कर असली मतदाताओं के नाम जान बूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। यह और कुछ नहीं बल्कि वोट चोरी लोगों की आवाज की चोरी है। हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए।

बिहार में हजारों वोटरों के नाम राजनीतिक षड्यंत्र के तहत देश की सत्तासीन पार्टी को लाभ पहुंचाने हेतु बिना कारण बताए हटाए गए। यह केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा की लड़ाई है। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के जरिए व चुनाव आयोग को जगाने पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है यह आगे चल कर मिल का पत्थर साबित होगा और सत्य की जीत होगी। श्री खान ने कहा- कांग्रेस आपसे आग्रह करती है कि आप इस राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर पूरी पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ सुधारात्मक कदम उठाने की मांग हमारे साथ सहयोगी बनकर चुनाव आयोग से करें। कार्यक्रम का संचालन सक्रिय कांग्रेस नेता अमर सिंह ने व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव ने किया। इस दौरान पूर्व पार्षद दयाराम कश्यप, रमेश सरकार, संतोष सिंह, चमरू राम, चैतराम, सोनूराम, समलू कश्यप, अंजना नाग, राजेश, श्यामसुंदर, मंगल, कैलाश, सागर, डमरू, देवी सिंह, रामचंद, फुलदास, विष्णु, शंकर, बबलू, रुगधर, राजू, सलीदार, परमानंद कश्यप, कमलोचन बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here