Home चर्चा में खेलो इंडिया में बस्तर की जलपरियों का कमाल

खेलो इंडिया में बस्तर की जलपरियों का कमाल

6
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

अस्मिता लीग कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में बेटियों का शानदार प्रदर्शन 
जगदलपुर। रायपुर के बूढ़ातालाब में आयोजित अस्मिता लीग खेलो इंडिया कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में जगदलपुर उप प्रशिक्षण केंद्र, बागमुंडा डोंगरीपारा आसना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर बस्तर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रौशन किया है। यह उपलब्धि बस्तर कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से संभव हुई है, जिनके नेतृत्व में जिले में जलक्रीड़ा कयाकिंग एवं कैनोइंग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कयाकिंग एवं कैनोइंग के.-1 महिला सीनियर 1000 मीटर में सोनम पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल, सी-1 महिला सीनियर 1000 मीटर मर मानमती बघेल ने गोल्ड मेडल, के-1 जूनियर महिला 1000 मीटर में सोनम पुजारी ने गोल्ड मैडल, मुस्कान ने सिल्वर मैडल, कंचन ने ब्रॉन्ज मैडल जीते हैं। के-1 जूनियर महिला 500 मीटर में सोनम पुजारी ने गोल्ड मैडल, मुस्कान भारती व रौशनी ने ब्रॉन्ज मैडल जीते हैं। के-2 सीनियर महिला 500 मीटर में सोनम पुजारी व मानमती बघेल ने ब्रॉन्ज मेडल, के-1 महिला 200 मीटर में सोनम पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल, सी-1 महिला 200 मीटर में मानमती बघेल ने सिल्वर मेडल और सी-1 सब जूनियर 200 मीटर में ईशा ने सिल्वर एवं मालती कश्यप ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।
कलेक्टर बस्तर हरिस एस ने कहा- बस्तर की बेटियां अब जलक्रीड़ा जैसे चुनौतीपूर्ण खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। यह बस्तर के खेल विकास और नई खेल संस्कृति की दिशा में एक प्रेरक उपलब्धि है। जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अपर कलेक्टर एवं सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं के उत्थान एवं अवसरों के विस्तार हेतु निरंतर कार्यरत रहेगा। इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रशिक्षक कोच अशोक साहू और प्रभारी कोटेश्वर राव नायडू का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने सतत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here