Home चर्चा में दोषपूर्ण युक्तियुक्तकरण,शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय, सरकार बनी मूकदर्शक:परवेज आलम गांधी।

दोषपूर्ण युक्तियुक्तकरण,शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय, सरकार बनी मूकदर्शक:परवेज आलम गांधी।

14
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर/जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में हुई भारी गड़बड़ियो को लेकर कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने इस मामले में कहा है कि सरकार की लापरवाही और शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण आज हमारे शिक्षक अन्याय का शिकार बन रहे हैं।उन्होंने बताया कि संभागीय जांच समिति की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो चुका है कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में अनेक शिक्षकों के साथ गंभीर त्रुटियां की गई हैं। बावजूद इसके शासन और प्रशासन मौन बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि सरकार शिक्षकों की पीड़ा को समझने के बजाय उन्हें परेशान करने में जुटी है।परवेज आलम गांधी ने कहा कि कई शिक्षकों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक समाज की नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ते हैं, आज वही रोज़मर्रा के खर्चों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह स्थिति बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
कांग्रेस नेता परवेज आलम ने इसे महज प्रशासनिक गलती नहीं बल्कि संगठित लापरवाही करार देते हुए कहा कि इसने शिक्षकों के जीवन को संकट में डाल दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि है युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में हुई समस्त विसंगतियों की तत्काल समीक्षा की जाए।प्रभावित शिक्षकों को शीघ्र राहत दी जाए।लंबित वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here