Home चर्चा में उत्तर प्रदेश के युवक ने बाराद्वार में की धोखाधड़ी की कोशिश —...

उत्तर प्रदेश के युवक ने बाराद्वार में की धोखाधड़ी की कोशिश — नकली चांदी के जेवर बेचने पहुंचा, चाकू सहित गिरफ्तार

157
0
सक्ति संवाददाता – दीपक ठाकुर
सक्ती (छत्तीसगढ़)। थाना बाराद्वार पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो नकली चांदी के ब्रेसलेट और चैन को असली बताकर ज्वेलरी दुकान में बेचने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले निवासी फिरोज खान पिता अब्दुल सत्तार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिलालपत थाना असमोली जिला संभल (उ.प्र.) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया है।
थाना बाराद्वार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय शराफ पिता श्री चंद्रभूषण शराफ (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर, हाल निवासी बाराद्वार वार्ड क्रमांक 10, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 10:30 बजे फिरोज खान नामक युवक उनकी दुकान अर्जुन ज्वेलर्स पर आया और नकली ब्रेसलेट एवं चैन को असली चांदी बताकर उन्हें बेचने की कोशिश की।
दुकानदार को शक होने पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान आरोपी के कमर में एक चाकू भी पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/25 धारा 318(3), 62 बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बाराद्वार नगर पंचायत के पास से गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेंद्र यादव के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक यशवंत राठौर, मप्रआर श्यामा जायसवाल, प्रआर मनीष राजपूत, श्रीकांत सेगर, आरक्षक योगेश राठौर, तकेश्वर कटकवार, रामकुमार यादव, उमेश सिदार और रामनिवास उरांव की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने कहीं और इस तरह की धोखाधड़ी तो नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here