रिकेश्वर राणा/दंतेवाड़ा –
विधायक चैतराम अटामी ने क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी है। अपने संदेश में विधायक चैतराम अटामी ने इस महापर्व पर ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का आह्वान करते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर हम सब यह शपथ लें कि स्वदेशी को हम अपनाएंगे और आत्म निर्भर भारत की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जो कल्पना है, उसे साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल के संकल्प-पथ पर हमारा देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, चाहे वह देश की रक्षा का मामला हो या चंद्रयान का मामला हो, चाहे देश में स्वनिर्मित आयुध हों या अन्य स्वदेशी उत्पाद हों। श्री अटामी ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि इस दीपावली में स्वदेशी अपनाकर और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करने में आप सभी का योगदान हो।भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी |









