Home धर्म व त्यौहार गोवर्धन पूजा 2025: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और अन्नकूट की पूजा...

गोवर्धन पूजा 2025: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और अन्नकूट की पूजा करने का उत्तम समय

195
0

दीपावली के अगले दिन, यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को, गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष, तिथि को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति थी, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूजा का सही दिन बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 है।

गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के क्रोध से बचाने की घटना की याद में आयोजित की जाती है। इस दिन अन्नकूट का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें अन्न, मिठाइयां और विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर गोवर्धन महाराज को भोग अर्पित किया जाता है।

शुभ मुहूर्त

प्रातःकालीन मुहूर्त: सुबह 06:26 से 08:42 बजे तक

सायाह्नकाल (उत्तम) मुहूर्त: दोपहर 03:29 से शाम 05:44 बजे तक

विशेष रूप से, इस वर्ष सायाह्नकाल के दौरान स्वाति नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है, जिसे पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। ज्योतिषाचारियों की सलाह है कि अन्नकूट और गोवर्धन महाराज की पूजा के लिए दोपहर का समय सबसे उत्तम रहेगा।

इस दिन घरों और मंदिरों में रंग-बिरंगे फूलों और दीपों से सजावट की जाती है और भक्त बड़ी श्रद्धा से भगवान की पूजा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here