Home चर्चा में दिव्य दरबार, पेंड्रवां धाम पहुंचे उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय…

दिव्य दरबार, पेंड्रवां धाम पहुंचे उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय…

114
0

-पहाड़ मंदिर, पेंड्रवा धाम में दिव्य दरबार बना आस्था और विश्वास का केंद्र…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती –

दिव्य दरबार श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, पेंड्रवा धाम@ पहाड़ मंदिर सपरिवार पहुंच कर हिंदू जागरण मंच के शक्ति जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने हनुमान लला का दर्शन लाभ लिया पश्चात पंडित अजय उपाध्याय के दिव्य दरबार में शामिल हुए।

इन पलों में आचार्य पंडित अजय उपाध्याय जी ने पहाड़ मंदिर और दिव्य दरबार दर्शन लाभ के संबंध में चर्चा के दरमियान बताया कि प्रकृति के सुरम्य वादियों के बीच पूर्व में चंदवा डोंगरी के नाम से प्रसिद्ध पहाड़ के शिखर पर निर्मित दरबार हाल के मध्य में अवस्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान लला की प्राण प्रतिष्ठित प्रतिमा विराजित है जिसके दर्शन पूजन उपरांत विशाल दरबार हाल के एक ओर रविवार और सोमवार को छोड़ कर प्रतिदिन उनका दिव्य दरबार लगता है जहां जिज्ञासु श्रद्धालुजन सुबह से शाम पंडित जी से अपने जीवन के अनजान रहस्य और पहलुओं को जानकर उसके उपाय जानने आ रहे हैं खासकर मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति होती है जिससे देर रात दरबार लगने के बावजूद कई लोगों को सिर्फ अर्जी लगाकर बिना सुनवाई समाधान के वापस होना पड़ता है फलस्वरूप आचार्य पंडित अजय उपाध्याय लोगों को असुविधा से बचने इन दिनों को छोड़ कर अन्य दिनों में दरबार पधारने का आग्रह करते हैं।

यह पहाड़ मंदिर पेंड्रवा_ अमलडीहा, गोविंदपुर_ डोमनपुर _ राधापुर की सीमाओं से घिरा हुआ प्रकृति की गोद में बसा हुआ है जहां पेंडरवा_ अमलडीहा की ओर से सीढी मार्ग से आवागमन होता है तो वहीं गोविंदपुर की ओर से सड़क मार्ग से पहाड़ मंदिर पहुंचा जा सकता है। दीपावली के पावन अवसर पर आस्था और विश्वास के केंद्र इस पहाड़ मंदिर में हिंदू जागरण मंच शक्ति जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल सपरिवार दिव्य दरबार पहुंच कर आचार्य श्री को शाल श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनसे सनातन संस्कृति संरक्षण एवं निःशुल्क भाव से लोगों की समस्याओं के निदान के प्रयास की सराहना करते हुए दरबार के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।

इन पलों में पंडित अजय उपाध्याय ने स्वयं के बारे में बताया कि वे चित्रकूट (उप्र) के मूल निवासी हैं जो अपने परिवार सहित एक लंबे समय से इस पहाड़ मंदिर में हनुमान लला की साधना में रत हैं तथा प्रभु की प्रेरणा एवं ईश्वरीय आशीर्वाद से पर्चा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को यथा संभव निदान करने के साथ ही सनातन संस्कृति संरक्षण के कार्य को अंजाम दे रहे हैं। दीपावली पर्व पर भी पहाड़ मंदिर धाम में दिव्य दरबार में अर्जी लगाने वालों भरी भीड़ साबित कर रहा है कि यह दिनों दिन लोगों के आस्था और विश्वास का केंद्र होता जा रहा है जहां पंडित अजय उपाध्याय के द्वारा निःशुल्क भाव से आम लोगों की जिज्ञासा दूर करने का प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here