Home चर्चा में अचानकमार टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने बढ़ाई पर्यटकों के लिए सुविधाएँ...

अचानकमार टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने बढ़ाई पर्यटकों के लिए सुविधाएँ ; 3500 रुपए में जिप्सी सफारी और 24 मॉडर्न रूम्स की व्यवस्था

20
0

विमल सोनी/बिलासपुर:

1 नवंबर से अचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों को मिलेगी नई सुविधाओं की सौगात देने जा रहा है अचानकमार में अब वन विभाग ने पर्यटन सीजन की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) में वन्य प्राणियों को देखने और सैर-सपाटे के लिए 1 नवंबर से पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

इस बार पर्यटकों को एक जिप्सी किराए पर लेने के लिए 3500 रुपए का भुगतान करना होगा, वहीं टाइगर रिजर्व के भीतर बने रिसॉर्ट में एक कमरा बुक करने का किराया भी 3500 रुपए प्रति रात रखा गया है।

पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए इस वर्ष एटीआर प्रबंधन ने कई सुधार किए हैं। हर कमरे में एसी और एलईडी टीवी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी कमरों का रंग-रोगन कर उन्हें नई चमक दी गई है, ताकि वन्य वातावरण में भी सुकून और आराम का अनुभव मिले।

वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व के पास 7 जिप्सी हैं, जिनके माध्यम से पर्यटक जंगल के अंदरूनी हिस्सों में जाकर बाघ, तेंदुआ, भालू, गौर और अन्य वन्य जीवों को देख सकेंगे। रिसॉर्ट के अंतर्गत स्थित बैगा रिसॉर्ट में कुल 24 कमरे उपलब्ध हैं, जिन्हें पर्यटकों के आराम और होटल जैसी सुविधाएँ देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। एटीआर प्रबंधन के अनुसार, दूसरे टाइगर रिजर्व की तुलना में यहां का किराया काफी वाजिब है और सुविधाएँ भी बेहतर की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here