पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रशांत श्रीवास का नाम जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) जिले के संभावित जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रमुखता से सामने आ रहा है। संगठनात्मक अनुभव, जनाधार और वरिष्ठ नेताओं का विश्वास – ये सभी कारण उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं।
श्री श्रीवास को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का करीबी माना जाता है। उनका संगठन में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है — वे 10 वर्षों तक युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और पिछले 13 वर्षों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं।
इसके अलावा, हाल ही में संपन्न पेंड्रा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसने उनके नेतृत्व और रणनीतिक कौशल को और भी मजबूती से साबित किया है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में श्री श्रीवास को लेकर उत्साह और समर्थन देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश नेतृत्व उनकी सेवाओं और समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकता है।









