Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२७ वीं महाआरती में पंडित बालकृष्ण दुबे...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२७ वीं महाआरती में पंडित बालकृष्ण दुबे हुए शामिल

35
0

-महाआरती सनातन परंपराओं के पुनर्स्थापन की दिशा में महती पहल… अधिवक्ता चितरंजय

नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२७ वीं महाआरती में पंडित बालकृष्ण दुबे ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।

आज पंडित बालकृष्ण ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा महाआरती में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमान जी साक्षात् शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक है जिनकी कृपा हम सब पर बरसती रहे।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में महती पहल है।

आज सुबह का श्रृंगार विष्णु पेट्रोल पंप तथा शाम का श्रृंगार अनाम ने कराया एवं दीप प्रज्वलन संध्या वैष्णव सुनीता तंबोली,प्रेमलता जायसवाल, रानू, रिया,कुसुम आदि ने किया ।

आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली ने चढ़ाया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, पीयूष अग्रवाल तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सूर्य प्रताप सिंह, प्रांजल राजपूत, सतीश अग्रवाल, सविता सुरेश राठौर की ओर से कराया गया।

विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल पर किया जा रहा है, जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर आप प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here