Home मुख्य ख़बरें असम में बड़ा धमाका: कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट, कई...

असम में बड़ा धमाका: कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट, कई ट्रेनों की रफ्तार थमी

102
0

असम : असम के कोकराझार जिले में देर रात हुए एक भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, कोकराझार और सालाकाटी रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार रात करीब 10:30 बजे रेलवे ट्रैक पर आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) किया गया। धमाका इतना तेज था कि ट्रैक के टुकड़े बिखर गए और पटरियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस घटना के बाद दक्षिण भारत से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट किया गया है।

विस्फोट की खबर मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया गया। फिलहाल किसी के घायल होने या जनहानि की कोई जानकारी नहीं है।

प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने इस घटना को संभावित आईईडी विस्फोट बताया है। रेलवे प्रशासन ने तत्काल मरम्मत और राहत कार्य शुरू कर दिया है।

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाका किसने और क्यों किया। जांच में इस बात के भी संकेत तलाशे जा रहे हैं कि क्या यह किसी आतंकी साजिश का हिस्सा था। फिलहाल पुलिस ने जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here