Home चर्चा में बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला ने किया जिला गौरेल-पेंड्रा, मरवाही पुलिस...

बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला ने किया जिला गौरेल-पेंड्रा, मरवाही पुलिस का निरीक्षण

24
0
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों सहित कर्मचारियों के परेड और बलवा ड्रिल के अभ्यास की समीक्षा की
रक्षित केंद्र जीपीएम, थाना गौरेला और एसपी ऑफिस का भ्रमण और जिले की सभी इकाइयों का निरीक्षण किया 
बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला द्वारा दिनांक 23-24 अक्टूबर 2025 को दो दिवसीय प्रवास कर जिला पुलिस जीपीएम की सभी ईकाईयों का वार्षिक निरीक्षण किया । इस दौरान आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला के साथ उनके स्टेनो और रीडर समेत रेंज कार्यालय की एक टीम भी जीपीएम पुलिस के वार्षिक निरीक्षण पर आई जिसने बारीकी से जिला जीपीएम की समस्त इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया।
  
प्रथम दिवस रेंज आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने सर्वप्रथम थाना गौरेला का विस्तृत निरीक्षण किया जहां बेसिक पुलिसिंग से जुड़े विषय सस्पेक्ट रजिस्टर, हिस्ट्री शीट, निगरानी व गुंडा बदमाश इत्यादि के संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए प्रत्येक कर्मचारी से चर्चा करते हुए समीक्षा की और अपराध नियंत्रण में इन पंजीयों के अद्यतन करने की भूमिका के बारे में समझाया और नवीन कानूनों के क्रियान्वयन में आवश्यक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, पोर्टल्स और एप्लीकेशन के उपयोग पर जोर देते हुए समीक्षा की तथा राजपत्रित अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग के लिए सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के द्वितीय दिवस में प्रातः रक्षित केंद्र पेंड्रा में आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने परेड लाइन पर जिले के समस्त अधिकारियों का निरीक्षण किया जिस दौरान उनकी वेशभूषा,परेड, ड्रिल और बलवा ड्रिल कमांड की समीक्षा की ।
जिला पुलिस बल को प्राप्त वाहनों समेत रक्षित केंद्र जीपीएम की समस्त शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके बाद जिले के समस्त पुलिस कर्मचारियों की समस्या एवं सुझावों पर कर्मचारियों से चर्चा करने आईजीपी बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला के सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां कुछ कर्मचारियों ने स्थानांतरण और अन्य विभागीय विषयों जैसे पदोन्नति, अवकाश इत्यादि पर अपनी गुजारिश पेश की जिनके उचित निराकरण पर मौके पर ही कार्यवाही की गई । जिले के कर्मचारियों को आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला ने छह सूत्रों में सिखाए एक स्वस्थ व संतुलित जीवन और बेहतर पुलिसिंग करने के गुर जिसमें आमजन से अच्छा व्यवहार, शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, व्यक्तिगत और विभागीय अनुशासन, नवीन कानून और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रशिक्षण और अभ्यास, व्यक्तिगत फिटनेस और
 पारिवारिक जीवन, व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा नौकरी के मध्य संतुलन बनाकर कार्य करना ही पुलिसिंग और सामाजिक सुधार की दिशा में कारगर होगा।
पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही श्री एस आर भगत की अध्यक्षता में कराए गए निरीक्षण दौरान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, डीएसपी दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी मिश्रा, डीएसपी श्याम सिदार और डीएसपी सत्यकला रामटेके समेत समस्त थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here