Home चर्चा में एमसीबी ब्रेकिंग : वनांचल क्षेत्र में खुले उप-स्वास्थ्य केंद्र की मांग, जिला...

एमसीबी ब्रेकिंग : वनांचल क्षेत्र में खुले उप-स्वास्थ्य केंद्र की मांग, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र

116
0
भरतपुर संवाददाता – जवाहर यादव
भरतपुर/कन्नौज।
भरतपुर क्षेत्र के ग्राम कन्नौज निवासी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह (एमसीबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर कमी को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है।
अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि भरतपुर वनांचल क्षेत्र के कई ग्राम ऐसे हैं जहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं का गंभीर अभाव है। इन ग्रामों के निकट कोई उप-स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, जिससे ग्रामीणों को 15 से 20 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि ये सभी ग्राम गुरु घासीदास, ताम्रतोड़, तेलंगाना एवं संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जहाँ परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ लगभग न के बराबर हैं।
अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने अपने पत्र में बताया कि –
ग्राम सरगुजिया पाठ, कटरंगी के पास कोहरा लगभग 12 किमी,
कोरमा 10 किमी,
डब 14 किमी,
कुद्रप्पा 22 किमी,
जलवा कुदरा 17 किमी,
दुलारी 15 किमी,
और थोर्गी लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित हैं।
इन सभी गांवों के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र कोटा ढोल है, जो लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। पहाड़ी एवं दुर्गम मार्ग के कारण ग्रामीणों के लिए वहां तक पहुँचना बेहद कठिन है।
श्रीमती यशवंती सिंह ने अपने पत्र में आग्रह किया है कि ग्राम सरगुजिया पाठ में एक उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए, जिससे इन दुर्गम गांवों के निवासियों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
अब देखना यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की इस गंभीर पहल का असर शासन-प्रशासन पर होता है या फिर यह मामला भी केवल खानापूर्ति तक ही सीमित रह जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here