Home चर्चा में तोकापाल के एर्राकोट में “मन की बात” का सामूहिक श्रवण 127वें...

तोकापाल के एर्राकोट में “मन की बात” का सामूहिक श्रवण 127वें एपिसोड में बस्तर सांसद महेश कश्यप रहे उपस्थित

4
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम के 127वें एपिसोड के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। बस्तर जिले के तोकापाल मंडल के ग्राम एर्राकोट में “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए आगामी छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भारत की एकता, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की।
 
अपने संबोधन में उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी,वंदे मातरम गीत से माँ भारती का वंदन,जीएसटी बचत उत्सव,मेग्रोव वनों के संवर्धन,छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान सी आर पी एफ के एक देशी श्वान द्वारा आईईडी खोज जवानों को बचाने के संबंध में तारीफ करते हुए भारतीय नस्ल के स्वानों का संरक्षण करने और संस्कृत भाषा के पुनर्जागरण करने के संबंध में कहा ‘संस्कृत’ का नाम सुनते ही हमारे मन-मस्तिष्क में हमारे धर्मग्रंथ,वेद,उपनिषद, पुराण,शास्त्र,प्राचीन ज्ञान-विज्ञान,आध्यात्म और दर्शन आते हैं, लेकिन एक समय इन सभी के साथ-साथ ‘संस्कृत’ बातचीत की भी भाषा थी,लेकिन दुर्भाग्य से गुलामी के कालखंड में भी और आजादी के बाद भी संस्कृत लगातार उपेक्षा का शिकार हुईlइस वजह से युवा पीढ़ियों में संस्कृत के प्रति आकर्षण भी कम होता चला गयाl जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय के मन में गर्व की भावना भर दी है l
कार्यक्रम में इस दौरान बीजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग,जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप,जनपद अध्यक्ष तोकापाल रामबती भंडारी,उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप,उपाध्यक्ष अनत राम कश्यप,महामंत्री मुन्ना लाल कश्यप,मंत्री चंद्रकांत भंडारी,एराकोट सरपंच कनेर कश्यप,उपसरपंच लैखन बघेल,भेजरीपदर सरपंच पीलू राम,संदीप ठाकुर,जलन कश्यप,सुलेश सोढ़ी,महादेव कश्यप,नरेंद्र नायक,निहान्शु सिंह,बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,स्थानीय जन उपस्थित होकर मन की बात श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सुना l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here