Home मुख्य ख़बरें चक्रवात ‘मोंथा’ की दस्तक तय, 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराने...

चक्रवात ‘मोंथा’ की दस्तक तय, 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराने की आशंका; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

383
0

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के भारत के तट से टकराने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) पर बने गहन दबाव  का क्षेत्र अगले 12 घंटों के अंदर चक्रवाती तूफान  ‘मोंथा’ का रूप ले सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने रविवार रात जारी अपने लेटेस्ट फोरकास्ट में चेतावनी जारी करते हुए बताया कि चक्रवाती तूफान मोंथा आंध्र प्रदेश तट के मछिलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास 28 अक्टूबर की शाम या रात में तट से टकरा सकता है। तट से टकराने के बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश होगी।

ये तूफान अभी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किमी और चेन्नई से 780 किमी दक्षिण पूर्व में में केंद्रित है। इसे देखते हुए सेना को अलर्ट पर रखा गया है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु समेत इसका असर बिहार-झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

फिलहाल चक्रवाती तूफान मोंथा पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। रविवार 26 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे यह अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर से लगभग 670 किमी पश्चिम में, तमिलनाडु के चेन्नई से 720 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से 780 किमी दक्षिण पूर्व में, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 790 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में और ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 900 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here