Home मनोरंजन ‘The Family Man 3’ को लेकर आई बड़ी खबर! मेकर्स जल्द करेंगे...

‘The Family Man 3’ को लेकर आई बड़ी खबर! मेकर्स जल्द करेंगे रिलीज डेट का खुलासा

45
0

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) का तीसरा सीज़न अब फैंस के इंतज़ार को खत्म करने वाला है। लंबे समय से दर्शक इस सीरीज़ की वापसी का इंतज़ार कर रहे थे, और अब मेकर्स ने इससे जुड़ा अहम अपडेट शेयर किया है।

कल होगा बड़ा ऐलान

27 अक्टूबर, सोमवार को प्राइम वीडियो (Prime Video) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें बताया गया कि ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट का खुलासा कल यानी 28 अक्टूबर को किया जाएगा। इस टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

तीसरे सीजन में दिखेगा डबल एक्शन और इमोशन

इस बार भी शो का निर्देशन डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके कर रहे हैं। उनके साथ इस सीजन में सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्शन टीम में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) का सामना दो नए विरोधियों जयदीप अहलावत और निमरत कौर से होगा।

पहले के पसंदीदा किरदार —

प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी)

शारिब हाशमी (जेके तलपड़े)

अलेशा ठाकुर (धृति तिवारी)

वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी)
भी अपने रोल में वापसी करते नज़र आएंगे।

पहले दो सीजन ने तोड़े थे रिकॉर्ड्स

बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन 2019 में और दूसरा सीजन 2021 में रिलीज हुआ था। दोनों ही सीजन ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। शानदार कहानी, एक्शन और दमदार परफॉर्मेंस ने इस सीरीज़ को भारतीय ओटीटी की टॉप वेब सीरीज़ में शामिल कर दिया था।

अब तीसरे सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। फैंस बेसब्री से 28 अक्टूबर का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि उन्हें रिलीज डेट की पूरी जानकारी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here