बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
चांदामेटा, छिंदगुर, मुंडागढ़ एवं कोलेंग में किया कार्यों का लोकार्पण
हर गांव बनेगा विकास का रोल मॉडल : किरण देव
जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदुर गांव चांदामेटा, मुंडागढ़ एवं कोलेंग पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव। इन गांवों को किरण सिंह देव ने लगभग ढाई करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

इन सभी गांवों में ग्रामीणों ने बस्तर की परंपरा के अनुसार तिलक चंदन लगाकर विधायक किरण देव का स्वागत किया।आडिटोरियम हाल, शाला भवन, सामुदायिक भवन, बाजार शेड, सीसी सड़क व अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण विधायक श्री देव ने किया। सीआरपीएफ 80 बटालियन द्वारा चांदामेटा को ग्रामवासियों को टेंट सामग्री प्रदान की है, जिसे किरण देव के हाथों गांववासियोंके सुपुर्द किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम चांदामेटा, मुंडागढ़ एवं कोलेंग में आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 36 लाख की लागत वाले कई विकास कार्यों की सौगात दी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। क्षेत्र के चांदामेटा मुंडागढ़ एवं कोलेंग पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का जगह जगह क्षेत्र की जनता ने पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं धुरवा नाचा दल द्वारा अपने विधायक का स्वागत करते कार्यक्रम स्थल पहुंचाया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में किरण देव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार में मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिला है और अब हर गांव में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जगदलपुर क्षेत्र का हर गांव विकास का रोल मॉडल बनेगा। ग्रामवासियों के मांग के अनुरूप चांदामेटा में 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के तहत, ग्राम पंचायत चांदामेटा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण लागत 10 लाख, प्राथमिक शाला भवन 20 लाख, आंगनबाड़ी भवन 11.69 लाख रुपए व अन्य कार्यो का लोकार्पण किया गया। वहीं मुंडागढ़ पंचायत में प्राथमिक शाला भवन निर्माण लागत 15 लाख का लोकार्पण किया गया। कोलेंग पंचायत में आडिटोरियम हाल लागत 19.65 लाख, बाजार शेड 20 लाख, आंगनबाड़ी भवन 11.70 लाख, महतारी सदन 25 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण 12 लाख एवं पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सीसी सडक निर्माण, पुलिया निर्माण, किचन शेड, बाऊंडीवाल, बोर खनन एवं अन्य मूलभूत विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और हर गांव तक पहुंचे। श्री देव ने कहा कि आप सभी ग्रामवासियों की मांग के अनुरूप आपके क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। चांदामेटा में सामुदायिक भवन, मुंडागढ़ पंचायत में प्राथमिक शाला भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी सडक, पुलिया निर्माण एवं कोलेंग में आडिटोरियम हाल, बाजार शेड, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन एवं मूलभूत सुविधा सीसी सडक, पुलिया निर्माण, शाला भवन व अन्य विकास कार्य क्षेत्र में किया गया है। हमारी सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी रहेगा। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में विकास की नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं चांदामेटा में 80 सीआरपीएफ बटालियन द्वारा सामुदायिक भवन में ग्रामवासियों के लिए टेंट सामग्री का वितरण किया गया। जिससे आपको सुविधा होगी।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने स्पष्ट किया कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा- भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ़्तार अब और तेज़ होगी। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र व छत्तीसगढ़ राज्य में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य लगातार हो रहे हैं।
इस अवसर पर विद्याशरण तिवारी, गोविंद ईनाणी, जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, दरभा मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद बेंजाम, गागराराम नाग, संतोष बधेल, लखीधर बघेल, अमल बैस, संरपंच सुखमन नाग, लालूराम, सुखराम बघेल, लाखेदई, धमेंद्र ठाकुर, रामसिंह, दिनेश पांडे, महादेव, पुरा कुंजाम, पांडूराम, मांगू, बुदरा पुजारी, अनंतराम, सीईओ वीरेंद्र बहादुर, डीईओ बलिराम बधेल, बीईओ जगदीश पात्र, सीआरपीएफ के पंकज तथा अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे।









