Home चर्चा में जेडी के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे बस्तर संभाग के...

जेडी के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे बस्तर संभाग के शिक्षक

10
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

सर्व शैक्षिक संगठन ने ली सातों जिला इकाइयों की वर्चुअल बैठक 
जगदलपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग पर तानाशाही और हिटलरशाही रवैया अपनाकर शिक्षकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हजारों शिक्षकों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन संभाग आयुक्त और कलेक्टर बस्तर को सौंपा। संगठन ने तत्काल संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को हटाने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
इधर एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है तथा संयुक्त संचालक शिक्षा को हटाने संबंधी आदेश शासन स्तर से नहीं आने के कारण आज 27 अक्टूबर को सर्व शैक्षिक संगठन बस्तर जिला ने बैठक कर निर्णय लिया कि 31 अक्टूबर को बस्तर संभाग के समस्त शैक्षिक संगठनों की वर्चुअल बैठक होगी। जिसमें बस्तर संभाग के समस्त शैक्षिक संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी तथा जिला पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित होकर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग के विरुद्ध विशाल जंगी प्रदर्शन करेंगे। जिसमें बस्तर संभाग के समस्त सातों जिलों बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा व नारायणपुर के शिक्षक सम्मिलित होंगे। इस आंदोलन की तिथि की घोषणा वर्चुअल बैठक में तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here