Home चर्चा में ग्राम पंचायत अचानकपुर मे ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

ग्राम पंचायत अचानकपुर मे ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

11
0

ग्राम पंचायत अचानकपुर मे तीनदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिश्मे बहुत सारी टीमों ने भाग लिया था इस कार्यक्रम के आयोजन समिति ने बताया की हमारे ग्राम मे सदियों से खेली जा रही है कबड्डी और बहुत से खिलाडी जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय भी खेल चुके है ग्राम पंचायत अचानकपुर मे कबड्डी देखने के लिए हजारों की जनसंख्या पहुंची हुई थी तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्रीमती विद्या सिदार ( प्रदेश मंत्री भाजपा) जी ने बताया की खिलाडी खेल भावना का परिचय देते हुए खेले साथ ही उनका मनोबल बढ़ाया खिलाड़ियों से बातचीत करके उनको हौसला दिलाया उन्होंने यह बात भी समझाई की खेल मे हार जीत लगी रहती है तो ज़िन्दगी मे कभी भी हताश नहीं होना चाहिए. इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत अचानकपुर के सरपंच ने बताया की हमारे ग्राम पंचायत मे यह कार्यक्रम आयोजित हुआ उश्के लिए मै पुरे पंचायत का आभार व्यक्त करता हूँ की इस पंचायत मे इतना भव्य कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया और इस कब्बडी प्रतियोगिता मे जितने भी दर्शक आये हुए थे उनका मै तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ कबड्डी के इस उतार चढाव मे देवरी सक्ति की टीम विजयी रही इन्होने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर लाल दल अमरवा तृतीय स्थान पर सारागांव, चतुर्थ स्थान पर हरनमुड़ी ने प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार विजेंद्र राठौर जी के हाथों से देवरी सक्ति के टीम को प्रदान किया गया उन्होंने देवरी सक्ति के टीम को काबिले तारीफ कहते हुए शील्ड एवं 12000 प्रदान किया गया बाकी विजयी टीम को समिति और विशिष्ट अथितियों के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया इस कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि योगेंद्र साहू सरपंच देवरमाल, पहलवान दास महंत मण्डल अध्यक्ष सक्ति, विकास सिदार सरपंच देवरी थे
मंचस्थ अतिथि का ससम्मान माला पहनाकर स्वागत किया गया समिति ने सभी का आभार जताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here