Home चर्चा में भरतपुर वनांचल क्षेत्र के ओहनिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास हेडपंप...

भरतपुर वनांचल क्षेत्र के ओहनिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास हेडपंप खराब, बच्चों को पानी लाने नदी जाना पड़ रहा

52
0

मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – जवाहर यादव 

भरतपुर।
वनांचल क्षेत्र के ग्राम ओहनिया (पटेलपारा) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति अत्यंत दयनीय है। केंद्र का भवन नदी के किनारे बना हुआ है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन से कुछ दूरी पर लगा हेडपंप पिछले एक साल से खराब पड़ा है, जिसके कारण केंद्र में पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। पीने के पानी और खाना बनाने के लिए बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नदी या कुएं से पानी लाना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में पीएचई विभाग की लापरवाही लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद हेडपंप की मरम्मत नहीं की गई।

ग्रामीणों की मांग है कि हेडपंप को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि छोटे-छोटे बच्चों को पानी के लिए नदी तक न जाना पड़े और किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

अब देखना होगा कि इस खबर का असर प्रशासन पर होता है या खानापूर्ति कर मामले को फिर टाल दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here